By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मोबाइल सिम पैसे के विवाद ने ली 21 वर्षीय युवक की जान, जले शव की 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, जानिए पूरी कहानी

Swatva
Last updated: September 30, 2026 12:58 pm
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड परनाडाबर थाना क्षेत्र के महुगांय स्थित बगीचे में 21 वर्षीय युवक का जला शव मिलने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पैसों के लेन-देन और सिम उपलब्ध कराने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की गयी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे महुगांय स्थित एक बगीचे में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला था। सूचना मिलने पर परनाडाबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के चंदाबारा गांव निवासी सोफी कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता महेंद्र चौहान के रूप में की गयी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल और शव की बारीकी से जांच कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों की ओर से दिए गये आवेदन के आधार पर परनाडाबर थाना कांड संख्या 199/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। आरोपियों तक पहुंचने और मामले के जल्द उद्भेदन के लिए रजौली एसडीपीओ केतन अशोक इंगोले के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।

पुलिस के अनुसार, तकनीकी अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से 29 सितंबर को परनाडाबर थाना क्षेत्र के भोला कुरहा से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पैसों के लेन-देन और सिम उपलब्ध कराने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है।

- Advertisement -

पुलिस के प्रारंभिक अनुसंधान और आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार, सोफी कुमार और आरोपियों के बीच पहले से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, मृतक ने पहले भी आरोपियों को सिम उपलब्ध कराया था, जिसके भुगतान को लेकर विवाद बना हुआ था। बताया गया है कि 27 सितंबर 2026 को सोफी कुमार ने आरोपियों से अपने नाम पर सिम निकलवाने के लिए कहा था। इसके लिए प्रत्येक सिम के बदले 500 रुपये देने की बात हुई थी। इसी दौरान पहले से दिये गये सिम के पैसे और अन्य बकाया राशि को लेकर विवाद फिर बढ़ गया।

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने सोफी कुमार के साथ मारपीट की। इसी दौरान वह अचेत हो गया। आरोप है कि पास में पड़े पत्थर से उसके सर पर वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस का दावा है कि युवक की मौत के बाद घटना को छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को सूखे मिट्टी के कुंए में डाल दिया। इसके बाद शव पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगाने का प्रयास किया गया। अगले दिन सुबह बगीचे में शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की।

- Advertisement -

पुलिस ने मामले में मानीचंद चौहान, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता सुखदेव चौहान, निवासी भोला कुरहा, थाना परनाडाबर के अलावा एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा, परनाडाबर थाना क्षेत्र, सिरदला प्रखंड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गंडक, तटबंध, टूटा, गोपालगंज, सारण, बाढ़
चंपारण के बाद अब गोपालगंज और सारण में टूटा तटबंध, थम नहीं रहा गंडक का कहर
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
05 करोड़ से तैयार हो रहा संजीवनी पार्क, अक्टूबर में उद्घाटन, जानें बच्चों-बुजुर्गों के लिए क्या होगा खास
बिहारी समाज
होटल में चल रहा था शराब का धंधा, 224 लीटर बीयर बरामद, कई गिरफ्तार
बिहारी समाज
अलग अलग सड़क दुघर्टना में महिला समेत तीन की मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गंडक, तटबंध, टूटा, गोपालगंज, सारण, बाढ़
चंपारण के बाद अब गोपालगंज और सारण में टूटा तटबंध, थम नहीं रहा गंडक का कहर
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
05 करोड़ से तैयार हो रहा संजीवनी पार्क, अक्टूबर में उद्घाटन, जानें बच्चों-बुजुर्गों के लिए क्या होगा खास
बिहारी समाज
होटल में चल रहा था शराब का धंधा, 224 लीटर बीयर बरामद, कई गिरफ्तार
बिहारी समाज
अलग अलग सड़क दुघर्टना में महिला समेत तीन की मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गंडक, तटबंध, टूटा, गोपालगंज, सारण, बाढ़
देश-विदेश

चंपारण के बाद अब गोपालगंज और सारण में टूटा तटबंध, थम नहीं रहा गंडक का कहर

पश्चिम चंपारण और शिवहर—मुजफ्फरपुर में तबाही के बाद अब गंडक नदी ने…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

05 करोड़ से तैयार हो रहा संजीवनी पार्क, अक्टूबर में उद्घाटन, जानें बच्चों-बुजुर्गों के लिए क्या होगा खास

नवादा : लम्बी इंतजार के बाद शहर की तस्वीर बदलने वाली परियोजनाओं…

By Swatva
बिहारी समाज

होटल में चल रहा था शराब का धंधा, 224 लीटर बीयर बरामद, कई गिरफ्तार

नवादा : जिले में आरंभ हुई त्योहारों की श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस…

By Swatva
बिहारी समाज

अलग अलग सड़क दुघर्टना में महिला समेत तीन की मौत

नवादा : जिले में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो महिला…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?