नवादा : जिले में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 20 पर केंदुआ गांव के समीप हुई जहां डिवाइडर से कार टकरा गयी जिसमें कार सवार एक महिला एवं पुरुष की मौत हो गयी।

सभी बोकारो से श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पटना जा रहे थे। दूसरी घटना पकरीबरावां-नवादा पथ पर कादिरगंज थाना क्षेत्र के माया बिगहा के समीप हुई जहां बाइक रोड रोलर से टकरा गयी जिसमे सास की मौत हो गयी जबकि दामाद घायल हो गए। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वाहन को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ की गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट
