नवादा : नगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में टोटो पर सवार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये व्यक्ति की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र निवासी रामस्वरूप दास के पुत्र राकेश दास के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि राकेश दास शराब के नशे में टोटो पर बैठी महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़खानी कर रहा था। महिलाओं ने इसका विरोध किया और उसे पकड़कर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। नगर थानाध्यक्ष उमा शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी को महिलाओं द्वारा पुलिस के हवाले किया गया है। जांच के दौरान उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ और शराब सेवन के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट