– मामला आरटीआई कार्यकर्ता के साथ कार्यालय में सुनवाई के दौरान दुर्व्यवहार का
नवादा : जिले के अपर समाहर्ता मनोज कुमार को सुनवाई के क्रम में आरटीआई कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ने वाला है। उक्त मामले को केन्द्र व राज्य मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। दोनों आयोगों ने मामले को निबंधित कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

बता दें प्रथम अपीलीय प्राधिकार सह अपर समाहर्ता के न्यायालय में एक वाद की सुनवाई की तिथि निर्धारित थी। सुनवाई के क्रम में नियमानुसार आरटीआई कार्यकर्ता स्वयं सशरीर उपस्थित थे। इस क्रम में अपर समाहर्ता ने उनके साथ न केवल कई बार दुर्व्यवहार किया बल्कि बल्कि जबरन कार्यालय से बाहर जाने को मजबूर कर दिया था।
अपर समाहर्ता कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाये जाने पर वे व्यक्तिगत रूप से आरटीआई कार्यकर्ता से नाराज़ चल रहे थे जिसका भड़ास उनके कार्यालय में उपस्थित होते ही निकालने से बाज नहीं आए। शिकायत सामान्य प्रशासन विभाग के साथ राज्य व केंद्रीय मानवाधिकार आयोग के पास की थी। दोनों आयोगों ने शिकायत निबंधित कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट

