नवादा : नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नवादा-कादिरगंज पथ पर कन्हाई स्कूल के पास 20 की संख्या में रहे बदमाशों ने कपड़ा व्यवसाई के साथ मारपीट कर आई फोन, कपड़ा, सोने चैन व नकदी छिन ली। सूचना नगर थाने को दी गयी है।

पीड़ित कादिरगंज बाजार निवासी कपड़ा व्यवसाई विकास कुमार ने बताया कि नवादा से कादिरगंज वापसी के क्रम में कन्हाई स्कूल के पास बीस बदमाशों ने जबरन रोका तथा मारपीट आरंभ कर दी। इस क्रम में उसके पास रहे कपड़ा, आई फोन, सोने का चैन व नकदी लेकर फरार हो गये। भागने के क्रम में एक को पकड़ कर तत्काल सूचना नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह को दी। पुलिस के पहुंचते ही उसे उनके हवाले कर दिया।
इस बावत विकास के बयान पर थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में जुट गयी है। उसके बताये अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट

