नवादा : नगर के स्टेशन रोड स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की बैटरी चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार राहुल कुमार ने नगर थाने में आवेदन देकर चोरों का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

पीड़ित दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर मिर्जापुर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान में रखी ई-रिक्शा की बैटरी ट्यूबलर बैटरियां गायब हैं। दुकानदार के अनुसार चोरी गई बैटरियों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।
घटना की जानकारी आसपास के दुकानदारों को मिलने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पीड़ित ने नगर थाना पुलिस से मामले की जांच कर चोरों की पहचान करने, उन्हें गिरफ्तार करने तथा चोरी गई बैटरियों को बरामद करने की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
भईया जी की रिपोर्ट

