नवादा : दी नवादा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की वार्षिक आम सभा का आयोजन कर तुलन पत्र व प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह बैंक अध्यक्ष गुड्डी देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद ने की।
मौके पर बैंक के पूर्व अध्यक्ष रंजीत कुमार मुन्ना, प्रबंध निदेशक आरूति कुमारी, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, निदेशक मंडल सदस्य, पैक्स, व्यापार मंडल व सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं प्रबंधक उपस्थित रहे। बैंक के विकास प्रबंधक सुनील कुमार, शाखा प्रबंधक पवन कुमार, मणिकांत पटेल, उदय कुमार, जितेन्द्र कुमार, शशांक अभिषेक, राजेश कुमार और विवेकानन्द पटेल सहित कई अधिकारी व कर्मी की उपस्थिति में प्रबंध निदेशक आरूति कुमारी ने बैंक का तुलन पत्र व प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
बताया कि बैंक डिपॉजिट, ऋण विविधीकरण, सीआरएआर और नेटवर्थ में उल्लेखनीय वृद्धि कर रहा है। बैंक जनकल्याणकारी योजनाओं का नोडल एजेंसी के रूप में क्रियान्वयन कर रहा है। धान अधिप्राप्ति का भुगतान सीधे किसानों के खातों में हो रहा है। पैक्सों के पूर्ण कंप्यूटरीकरण, पैक्स एफपीओ के गठन और बैंक मित्र के माध्यम से डोर-स्टेप बैंकिंग व माइक्रो-एटीएम सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं। जेएलजी और एसएचजी के जरिए महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट