नवादा : जिले में हत्या, अपहरण, बाइक चोरी, घरों में लूटपाट से लेकर बालू, दारु का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस तब हरक़त में आती है जब वारदात हो चुका होता है। ऐसे में पुलिस गश्त से लेकर 112 पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है। जब राजमार्ग से दिनदहाड़े अपहरण हो जाये तो फिर इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है।
ताज़ा मामला जिले के रोह थाना क्षेत्र का है जहां शिक्षक की हत्या अज्ञात बदमाशों ने कर दी। शव मंडरा पैन से बरामद होते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। वैसे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि वे रविवार देर शाम शिक्षक कौशलेंद्र कुमार नवीन घर से थोड़ी देर बाद वापस लौटने की बात कहकर निकले लेकिन रात भर वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिला। सुबह मंडरा के ग्रामीणों ने पैन में शव होने की सूचना दी।
मृतक रोह के बारा पंडया मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का जायजा लिया तथ मौके से फॉरेंसिक की टीम ने साक्ष्य संकलन कर जांच में जुट गई । शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट