By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अपहृता लक्ष्मी छत्तीसगढ़ से बरामद, कोरबा पुलिस की मदद से बालको चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

Swatva
Last updated: September 21, 2026 3:41 pm
By Swatva 9 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र से अपहरण के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए अपहृता लक्ष्मी कुमारी को छत्तीसगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी परवीन कुमार राणा को गिरफ्तार किया है। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को दोनों के छत्तीसगढ़ में होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के अनुसार, नारदीगंज थाना कांड संख्या 31/26 में मियांबिगहा निवासी लक्ष्मी कुमारी, पति अक्षय तिवारी के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार अपहृता और नामजद आरोपी की तलाश में जुटी थी।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस को अपहृता और आरोपी के छत्तीसगढ़ में होने की जानकारी मिली। इसके बाद नारदीगंज पुलिस ने मामले में अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी शुरू की। सुराग मिलने के बाद नारदीगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बालको नगर थाना पुलिस से संपर्क किया। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई गई।

नारदीगंज और बालको नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कोरबा के बालको चेकपोस्ट के पास घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपहृता लक्ष्मी कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया वहीं, मामले के नामजद आरोपी परवीन कुमार राणा को गिरफ्तार कर दोनों को नारदीगंज थाना लाया गया। पुलिस के अनुसार, अपहृता लक्ष्मी कुमारी का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही नियमानुसार मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी परवीन कुमार राणा के खिलाफ मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। अपहृता की बरामदगी के लिए नारदीगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया। संयुक्त कार्रवाई के बाद अपहृता के सकुशल बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, अपहृता लक्ष्मी छत्तीसगढ, कोरबा पुलिस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

संदिग्ध हालात में मिले शिक्षक कौशलेन्द्र के शव का अंतिम संस्कार, पिता को मुखाग्नि देते भावुक हुआ पुत्र
बिहारी समाज
मालगाड़ी का वायर टूटने से तीन रेलवे फाटक बंद, एक घंटे तक जाम में फंसा रहा शहर 
बिहारी समाज
नवादा से पटना जाने वाली ट्रेन रात में 4 घंटे लेट, सुबह पटना जाने वाली सेवा अचानक हुई रीशेड्यूल; जानें वजह
बिहारी समाज
पेपरलेस निबंधन के नाम पर रजौली अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

संदिग्ध हालात में मिले शिक्षक कौशलेन्द्र के शव का अंतिम संस्कार, पिता को मुखाग्नि देते भावुक हुआ पुत्र
बिहारी समाज
मालगाड़ी का वायर टूटने से तीन रेलवे फाटक बंद, एक घंटे तक जाम में फंसा रहा शहर 
बिहारी समाज
नवादा से पटना जाने वाली ट्रेन रात में 4 घंटे लेट, सुबह पटना जाने वाली सेवा अचानक हुई रीशेड्यूल; जानें वजह
बिहारी समाज
पेपरलेस निबंधन के नाम पर रजौली अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

संदिग्ध हालात में मिले शिक्षक कौशलेन्द्र के शव का अंतिम संस्कार, पिता को मुखाग्नि देते भावुक हुआ पुत्र

-पुलिस को अबतक है आवेदन मिलने का‌ इंतजार नवादा : जिले के रोह…

By Swatva
बिहारी समाज

मालगाड़ी का वायर टूटने से तीन रेलवे फाटक बंद, एक घंटे तक जाम में फंसा रहा शहर 

नवादा : नगर में सोमवार की रात करीब आठ बजे उस समय अफरा-तफरी…

By Swatva

नवादा से पटना जाने वाली ट्रेन रात में 4 घंटे लेट, सुबह पटना जाने वाली सेवा अचानक हुई रीशेड्यूल; जानें वजह

नवादा : नवादा से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 63390 मंगलवार को अपने…

By Swatva

पेपरलेस निबंधन के नाम पर रजौली अवैध वसूली का आरोप

नवादा : बिहार सरकार ने लोगों को समय और पैसे की बचत, दफ्तरों…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?