– आम नहीं विशेष का रविवार को भी होता है खास काम
नवादा : जिला खनन कार्यालय माफियाओं का अड्डा बना हुआ है। जी हां! ऐसा मैं नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कह रहा है। वैसे मैं वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
आमतौर पर रविवार को केन्द्र से लेकर राज्य सरकार यहां तक कि बैंकों तक के ताले नहीं खुलते। लेकिन अगर जिला खनन कार्यालय खुला रहे और कार्यालय के बाहर खनन व इंट्री माफियाओं का जमावड़ा लगा रहे तो इसे आप क्या कहेंगे? प्रश्न पूछे जाने लगे हैं। जब प्रश्न के साथ चर्चाओं का बाजार गर्म हो तो विभागीय अधिकारियों को जबाब देना चाहिए। लेकिन जबाव देने के बजाय प्रश्न पूछने वालों का मोबाइल काट दिया जाय तो इसे आप क्या कहेंगे?
सबसे बड़ा सवाल आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गयी कि रविवारीय अवकाश के दिन भी बगैर किसी अधिकारी की मौजूदगी में कुछ गिने-चुने कर्मचारियों को कार्यालय खोलने की मजबूरी आ गयी? क्या इसके लिए किसी सक्षम पदाधिकारी से अनुमति ली गयी? अगर नहीं तो इसकी जांच व संबंधित दोषी लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
भईया जी की रिपोर्ट