नवादा : नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में पुलिस ने गश्ती के दौरान एक पिठ्ठू बैग से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक बुलेट और तीन चाकू बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बैग लेकर जा रहा युवक पुलिस को देखकर बैग फेंककर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया फरार युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट