By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नक्सल इलाके में मतदान कराने से लेकर छात्रों के साथ खाने तक

Swatva
Last updated: September 20, 2026 6:53 pm
By Swatva 6 Views
Share
5 Min Read
SHARE

-कौन हैं नवादा के DM रवि प्रकाश?

नवादा : जिले के रजौली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय छात्रावास में डीएम रवि प्रकाश के निरीक्षण का एक दृश्य खास रहा। डीएम छात्रों के बीच बैठकर उनके साथ भोजन करने लगे। खाना खाते हुए बच्चों से पूछा कि भोजन कैसा मिलता है, पढ़ाई कैसी चल रही है और हॉस्टल में किसी तरह की परेशानी तो नहीं? प्रशासनिक निरीक्षण का ये तरीका बच्चों को काफी अच्छा और सहज लगा।

Contents
-कौन हैं नवादा के DM रवि प्रकाश?नक्सल प्रभावित इलाकों तक पहुंचा प्रशासननवादा में केंद्रीय विद्यालय शुरू कराने में अहम रोलअब हॉस्टल छात्रों के बीच पहुंचे डीएमकौन हैं डीएम रवि प्रकाश?
- Advertisement -

डीएम रवि प्रकाश ने हॉस्टल के कमरों, रसोईघर, भोजन व्यवस्था, पेयजल, बिजली, शौचालय और साफ-सफाई का जायजा लिया। छात्रों से सीधे बातचीत कर उनकी सुविधाओं का फीडबैक लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया।

नक्सल प्रभावित इलाकों तक पहुंचा प्रशासन

रवि प्रकाश की प्रशासनिक कार्यशैली का एक पहलू चुनाव के दौरान भी सामने आया था। 2025 के विधानसभा चुनाव में वे नवादा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी थे। जिले के झारखंड सीमा से लगे और पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में सुरक्षित और भयमुक्त मतदान के लिए प्रशासन की काफी तारीफ हुई थी। कौआकोल प्रखंड क्षेत्र का दनियां गांव इसका एक उदाहरण रहा है।

2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर ट्रांसफर किए जाने के बाद ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था और केवल 28 वोट पड़े थे। 2025 में जिला प्रशासन ने उसी गांव में मतदान कराने की तैयारी की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर झारखंड के कोडरमा और गिरिडीह प्रशासन के साथ समन्वय किया। जिले में पूर्व नक्सल प्रभावित बूथों को भी संवेदनशील मानकर सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी की तैयारी की गई थी। लिहाजा, प्रशासन मतदाताओं को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल में मतदान का अवसर प्रदान किया था।

- Advertisement -

नवादा में केंद्रीय विद्यालय शुरू कराने में अहम रोल

शिक्षा के मोर्चे पर डीएम रवि प्रकाश के कार्यकाल में नवादा में लंबे समय से प्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत हुई। हालांकि इसके लिए केंद्र सरकार, केंद्रीय विद्यालय संगठन, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन सहित कई स्तरों पर प्रयास हुए हैं, इसलिए इसका पूरा श्रेय किसी एक व्यक्ति को देना उचित नहीं होगा।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नवादा में विद्यालय शुरू करने की स्वीकृति दी। शुरुआत के लिए कन्हाई इंटर विद्यालय परिसर को अस्थायी भवन के रूप में तैयार किया गया।जिला प्रशासन की ओर से डीएम रवि प्रकाश की भूमिका अहम माना गया, जिनके प्रयास से केंद्रीय विद्यालय के लिए बहुत कम समय में जमीन हस्तांतरण किया गया। लिहाजा, कन्हाई इंटर विद्यालय परिसर में फिलहाल पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई शुरू की गई है।

- Advertisement -

अब हॉस्टल छात्रों के बीच पहुंचे डीएम

रजौली के अंबेडकर आवासीय छात्रावास में निरीक्षण इसी प्रशासनिक भूमिका की एक और तस्वीर सामने आई है। डीएम ने छात्रों से सीधे बात करने के बाद शैक्षणिक व्यवस्था पर भी ध्यान दिया। उन्होंने छात्रों को अंग्रेजी पढ़ने, लिखने और बोलने का नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य को लाइब्रेरी में हिंदी-अंग्रेजी के समाचार-पत्रों के साथ करंट अफेयर्स की पत्र-पत्रिकाएं और मैगजीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने विद्यार्थियों को डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता के बारे में जानकारी ली। छात्रावास प्रबंधन को निर्धारित मीनू और समय के अनुसार स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही पेयजल, बिजली, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

कौन हैं डीएम रवि प्रकाश?

रवि प्रकाश 2016 बैच के बिहार कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने B.Tech (Electrical) की पढ़ाई की है। रवि प्रकाश नवंबर 2024 से नवादा के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नवादा से पहले रवि प्रकाश कटिहार के डीएम रह चुके हैं। इसके अलावा वे प्राथमिक शिक्षा निदेशक और बांका के डीडीसी-सह-सीईओ जैसे पदों पर भी काम कर चुके हैं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ शिक्षा और सरकारी संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर उनके निरीक्षण भी लगातार चर्चा में रहते हैं।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, Nawada news, नक्सल इलाके, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, मतदान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

चोरी की बाइक संग व गैर जमानतीय युवक गिरफ्तार
बिहारी समाज
ट्रस्ट की 4.76 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, अवैध निर्माण कार्य रोकने की मांग
बिहारी समाज
नहर के पानी को लेकर दो गांवों में विवाद, पुलिस के सामने गाली-गलौज और धमकी
बिहारी समाज
37.8 टन अवैध पत्थर लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, 10 लाख रुपये लगाया जुर्माना
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

चोरी की बाइक संग व गैर जमानतीय युवक गिरफ्तार
बिहारी समाज
ट्रस्ट की 4.76 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, अवैध निर्माण कार्य रोकने की मांग
बिहारी समाज
नहर के पानी को लेकर दो गांवों में विवाद, पुलिस के सामने गाली-गलौज और धमकी
बिहारी समाज
37.8 टन अवैध पत्थर लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, 10 लाख रुपये लगाया जुर्माना
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

चोरी की बाइक संग व गैर जमानतीय युवक गिरफ्तार

नवादा : जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर चलाए जा…

By Swatva
बिहारी समाज

ट्रस्ट की 4.76 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, अवैध निर्माण कार्य रोकने की मांग

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के पचरुखी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर…

By Swatva
बिहारी समाज

नहर के पानी को लेकर दो गांवों में विवाद, पुलिस के सामने गाली-गलौज और धमकी

नवादा : जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रेबरा जगदीशपुर और लेम्बुआ गांव…

By Swatva
बिहारी समाज

37.8 टन अवैध पत्थर लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, 10 लाख रुपये लगाया जुर्माना

नवादा : जिले के रजौली क्षेत्र में अवैध खनन, खनिजों के गैर-कानूनी परिवहन…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?