नवादा : जिले के रजौली नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास, मध्य विद्यालय चिरैला, रजौली में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पीएचसी स्वास्थ्य विभाग, रजौली द्वारा मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान छात्रावास में उपस्थित सभी छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया।

पूर्व में जांच किए गए छात्रों में दृष्टि दोष से संबंधित छात्रों को जांच के उपरांत चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रजौली की स्वास्थ्य टीम ने भाग लिया। टीम में एमओ डॉ. समीम अंसारी, फार्मासिस्ट अमित कुमार, जीएनएम , एएनएम राजेश कुमार पाल एवं एएनएम कुमारी इरीना शामिल रहीं। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा छात्रों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित आवश्यक जानकारी और चिकित्सकीय सलाह भी दी गई।
इस अवसर पर छात्रावास संचालक सोमनाथ ने छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक राजीव कुमार, वार्डन सौरव, शिक्षक राजकुमार, शिक्षक अंबरेश एवं शिक्षक विवेक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में छात्रावास प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
भईया जी की रिपोर्ट

