By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

08 वीं की छात्राओं को ऑफिस में ले जाकर गलत काम, स्कूल में जमकर बवाल; हेडमास्टर गिरफ्तार

Swatva
Last updated: September 18, 2026 10:42 pm
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ गलत हरकत करने के आरोप में हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया है। छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी और गलत नीयत से छूने (बैड टच) का आरोप लगाया। इसके बाद स्कूल में शुक्रवार को जमकर बवाल मचा। स्थानीय लोगों की भीड़ स्कूल में जुट गई और हेडमास्टर पर मारपीट को उतारू हो गई। 8 वीं की छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर ने उन्हें ऑफिस में ले जाकर उनके साथ गलत काम किया।

- Advertisement -

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सदर प्रखंड में स्थित उत्क्रमति मध्य विद्यालय, आनंदपुरा की है। गिरफ्तार हेडमास्टर की पहचान 52 वर्षीय महेश प्रसाद यादव के रूप में की गई है। वे गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित बिशुनपुर गांव के रहने वाले हैं। हेडमास्टर पर स्कूल की आठवीं कक्षा की कुछ छात्राओं के साथ छेड़खानी व बुरी नीयत से शरीर को टच करने का आरोप लगाया है।

घटना को लेकर स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद आसपास के ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने हेडमास्टर को उनके ऑफिस में बंद कर दिया। वहीं छात्राओं ने इस दौरान स्कूल में जमकर हंगामा किया और हेडमास्टर पर पिछले कई दिनों से इस प्रकार की हरकत करने का आरोप लगाया। इस बीच ग्रामीणों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। डायल 112 ने स्कूल पहुंचने पर स्थिति को शांत करने की कोशिश की। परंतु लोगों के आक्रोश को देखते हुए नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने लोगों को शांत कराया और हेडमास्टर को सुरक्षित निकालकर थाने ले आए।

आठवीं की एक छात्रा ने बताया कि वह हेडमास्टर से परीक्षा के लिए कॉपी और प्रश्नपत्र मांगने गई थी। हेडमास्टर उसे ऑफिस में ले गए और उसे गलत नीयत से छूने लगे। इसी कक्षा की एक अन्य छात्रा ने भी आरोप लगाया कि हेडमास्टर ने उसके बाल खींचे। इस बीच छात्रा ने बाहर आकर अपनी अन्य सहेलियों को ये बात बताई। कई अन्य छात्राओं ने भी हेडमास्टर की इस प्रकार की पूर्व में की गई हरकत की उन्हें जानकारी दी। इसके बाद छात्राएं ऑफिस पहुंच गईं और हेडमास्टर पर दस्तावेज आदि फेंककर उन्हें मारने की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। इस दौरान स्कूल के छात्र एवं छात्राएं कक्षा से बाहर निकल गए। स्कूल में पूरी तरह से अराजकता का माहौल बना रहा।

- Advertisement -

छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर द्वारा पहले भी कई बार उनके साथ गलत हरकत की गई। हालांकि, छात्राओं ने इस बात की शिकायत अपने परिजनों से नहीं की थी। एक छात्रा द्वारा शुक्रवार को शिकायत करने के बाद अन्य छात्राओं का भी आक्रोश फूट गया। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि हेडमास्टर पर छेड़खानी एवं गलत नीयत से बैड टच करने के आरोप लगाए गए हैं। छात्राओं की शिकायत पर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून के तहत अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बंद घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने जेवरात समेत नकदी पर किया हाथ साफ
बिहारी समाज
अनंत सिंह, MLC, चुनाव, नीरज, हरायेंगे, जदयू
अनंत सिंह को मनाने की निशांत की कोशिश बेकार, MLC चुनाव में नीरज को जीतने नहीं देंगे
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
प्रेमिका, युवक, मर्डर, झूठी कहानी, 4 साल, पुलिस, दबोचा
प्रेमिका को पाने के लिए गढ़ी खुद के मर्डर की कहानी, 4 साल बाद पुलिस ने दबोचा
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बारिश, येलो अलर्ट, वज्रपात, तेज हवाएं, पटना, 19 जिले
पटना समेत 19 जिलों बारिश का येलो अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बंद घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने जेवरात समेत नकदी पर किया हाथ साफ
बिहारी समाज
अनंत सिंह, MLC, चुनाव, नीरज, हरायेंगे, जदयू
अनंत सिंह को मनाने की निशांत की कोशिश बेकार, MLC चुनाव में नीरज को जीतने नहीं देंगे
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
प्रेमिका, युवक, मर्डर, झूठी कहानी, 4 साल, पुलिस, दबोचा
प्रेमिका को पाने के लिए गढ़ी खुद के मर्डर की कहानी, 4 साल बाद पुलिस ने दबोचा
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बारिश, येलो अलर्ट, वज्रपात, तेज हवाएं, पटना, 19 जिले
पटना समेत 19 जिलों बारिश का येलो अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

बंद घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने जेवरात समेत नकदी पर किया हाथ साफ

-पुलिस ने कहा यह सब होता रहता है नवादा : जिले के सिरदला…

By Swatva
अनंत सिंह, MLC, चुनाव, नीरज, हरायेंगे, जदयू
देश-विदेश

अनंत सिंह को मनाने की निशांत की कोशिश बेकार, MLC चुनाव में नीरज को जीतने नहीं देंगे

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले जेडीयू के भीतर तीव्र मतभेद खुलकर…

By Amit Dubey
प्रेमिका, युवक, मर्डर, झूठी कहानी, 4 साल, पुलिस, दबोचा
अपराध

प्रेमिका को पाने के लिए गढ़ी खुद के मर्डर की कहानी, 4 साल बाद पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जिसमें गोपालगंज…

By Amit Dubey
बारिश, येलो अलर्ट, वज्रपात, तेज हवाएं, पटना, 19 जिले
बिहारी समाज

पटना समेत 19 जिलों बारिश का येलो अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी

बिहार में इस वर्ष मॉनसून के दौरान औसत से कम बारिश हुई…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?