-पुलिस ने कहा यह सब होता रहता है
नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड परनाडाबर थाना क्षेत्र के धोपत्थल गांव में अज्ञात चोरों ने बंदी घर को निशाना बनाया। चोरों ने जेवरात समेत नकदी की चोरी कर ली। आश्चर्य यह कि एक भी कमरे व बंद पेटियों को नहीं छोड़ा। यहां तक कि लोहे की कोठी तक को खंगाल डाला। सूचना पुलिस को दी गयी है।

बताया जाता है कि सुरेश साव पूरे परिवार के साथ राउरकेला में रहकर जिविकोपार्जन करते हैं। महीने में एकाध दिन के लिए घर आते हैं। वैसे गांव में इस जाति के करीब दस घरों में से लगभग सभी घरों के लोग बाहर रहकर जिविकोपार्जन करते हैं ऐसे में घरों में ताला लगा रहता है।
देर रात सुरेश साव के बंद घरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब पांच लाख रुपए मूल्य का होने-चांदी का जेवरात समेत 30 हजार रुपए नकदी की चोरी कर ली। सूचना थानाध्यक्ष को दी गयी लेकिन उन्होंने कहें कि यह सब होता रहता है। घर बंद होने की सूचना आपने थाने को नहीं दी तो पुलिस क्या करेगी? ऐसे में चोरों का मनोबल ऊंचा हुआ है।
भईया जी की रिपोर्ट

