By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई ने संदिग्ध सिम कार्ड पहुंचाने वाले आधार सेंटर, कैफे और पीओएस एजेंटों पर कसा शिकंजा

Swatva
Last updated: September 18, 2026 11:37 am
By Swatva 1 View
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : साइबर अपराधियों तक संदिग्ध सिम कार्ड पहुंचाने वाले आधार सेंटर, साइबर कैफे और पीओएस एजेंटों के खिलाफ साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (सीसीएसयू) ने कार्रवाई तेज कर दी है। सीसीएसयू की तकनीकी सूचना के आधार पर नवादा और शेखपुरा में की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध सिम कार्ड, डिजिटल उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज और पहचान संबंधी कागजात बरामद किए गए हैं। नवादा साइबर थाना की टीम ने भोला आधार सेंटर और भोला साइबर कैफे के खिलाफ कार्रवाई की। तकनीकी और एनसीआरपी रिकॉर्ड के विश्लेषण में भोला आधार सेंटर से जारी 74 सिम कार्ड देश के अलग-अलग हिस्सों से दर्ज 125 साइबर शिकायतों से जुड़े मिले। इन मामलों में कुल 51.81 लाख रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी दर्ज है।

- Advertisement -

वहीं, भोला साइबर कैफे से जारी 22 सिम कार्ड 34 साइबर शिकायतों से जुड़े मिले। इन मामलों में 39.29 लाख रुपये की ठगी दर्ज है। दोनों जगहों से जुड़े कुल 96 सिम कार्ड 159 एनसीआरपी शिकायतों से जुड़े पाए गए। इन मामलों में कुल 91.11 लाख रुपये की ठगी दर्ज है। छापेमारी के दौरान पांच प्रिंटर, फिनो पेमेंट बैंक के एटीएम कार्ड और पासबुक, चेकबुक, उज्जीवन बैंक की पासबुक और एटीएम कार्ड, एचडीएफसी बैंक स्कैनर, मोबाइल फोन, माइक्रो एटीएम, बायोमेट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक स्कैनर समेत अन्य सामान बरामद किए गए।

शेखपुरा में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पीओएस एजेंट विजय कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में उसके पीओएस से जारी 40 सिम कार्ड देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज 60 एनसीआरपी शिकायतों से जुड़े मिले। इन मामलों में 16.25 लाख रुपये की साइबर ठगी दर्ज है।छापेमारी में दो लैपटॉप, चार स्मार्टफोन, एक कीपैड मोबाइल, 235 सिम कार्ड, दो फिंगरप्रिंट रीडर, यूपीआई स्कैनर, छह पासबुक, दो एटीएम कार्ड तथा सात आधार-पैन कार्ड बरामद किया गया था।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीण और कम पढ़े-लिखे लोगों को एमएनपी, केवाईसी, राशन कार्ड, जॉब कार्ड या सरकारी काम के नाम पर बायोमेट्रिक प्रक्रिया में शामिल किया जाता था। इसके बाद उनके विवरण का कथित रूप से दुरुपयोग कर अतिरिक्त सिम जारी किए जाते थे। इन सिम कार्ड को साइबर अपराधियों तक पहुंचाने में आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

इस मामले में नवादा में कांड संख्या 90/26 और शेखपुरा में कांड संख्या 33/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीएसयू और संबंधित साइबर थानों की टीमें सिम कार्ड के निर्गमन विवरण, केवाईसी, बायोमेट्रिक सत्यापन, पीओएस गतिविधियों और एनसीआरपी शिकायतों का मिलान कर रही हैं। बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, साइबर अपराध, सुरक्षा इकाई
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विश्वकर्मा पूजा पर जिले में उत्साह, रेलवे से लेकर बाजारों तक मशीनों और औजारों की हुई पूजा
बिहारी समाज
देशभर में भोले-भाले लोगों को ठगने वाले साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज
अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विश्वकर्मा पूजा पर जिले में उत्साह, रेलवे से लेकर बाजारों तक मशीनों और औजारों की हुई पूजा
बिहारी समाज
देशभर में भोले-भाले लोगों को ठगने वाले साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज
अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

विश्वकर्मा पूजा पर जिले में उत्साह, रेलवे से लेकर बाजारों तक मशीनों और औजारों की हुई पूजा

नवादा : जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिल्प, निर्माण और…

By Swatva
बिहारी समाज

देशभर में भोले-भाले लोगों को ठगने वाले साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा : जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो…

By Swatva

125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर…

By Swatva
बिहारी समाज

अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एनएच 20 से अपहृत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?