By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिला महिला जदयू की समीक्षात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, 500 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

Swatva
Last updated: September 11, 2026 4:20 pm
By Swatva 2 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : नगर के महावीर मार्केट स्थित जदयू जिला कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य शिवरानी प्रजापति और दक्षिण बिहार महिला जदयू की प्रभारी सुप्रिया रानी शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा देवी ने की।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए शिवरानी प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासनकाल बिहार की महिलाओं के लिए स्वर्णकाल रहा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी, पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण और छात्राओं को मैट्रिक, इंटर व स्नातक उत्तीर्ण होने पर प्रोत्साहन राशि जैसी योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने बीपीएससी पीटी उत्तीर्ण छात्राओं को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की योजना का भी उल्लेख किया। शिवरानी प्रजापति ने महिलाओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अफरोजा खातून समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के सभी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की महिला पदाधिकारियों सहित 500 से अधिक महिलाओं ने बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: nawada khabar, Nawada news, nawada updates, जिला महिला जदयू, समीक्षात्मक बैठक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिला अतिथि गृह में राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने की समीक्षा
लेटेस्ट न्यूज़
बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकों में लटके रहे ताले, ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें
बिहारी समाज
दो माह से लापता महिला की हत्या का खुलासा, कोडरमा घाटी में फेंका मिला शव, तीन हिरासत में
बिहारी समाज
प्रणय भारती उर्फ पियूष हत्याकांड में दो और आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, एसआईटी की दबिश का असर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिला अतिथि गृह में राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने की समीक्षा
लेटेस्ट न्यूज़
बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकों में लटके रहे ताले, ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें
बिहारी समाज
दो माह से लापता महिला की हत्या का खुलासा, कोडरमा घाटी में फेंका मिला शव, तीन हिरासत में
बिहारी समाज
प्रणय भारती उर्फ पियूष हत्याकांड में दो और आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, एसआईटी की दबिश का असर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकों में लटके रहे ताले, ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें

नवादा : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत आज देश के…

By Swatva
बिहारी समाज

दो माह से लापता महिला की हत्या का खुलासा, कोडरमा घाटी में फेंका मिला शव, तीन हिरासत में

नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के छोटीपाली गांव से करीब…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रणय भारती उर्फ पियूष हत्याकांड में दो और आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, एसआईटी की दबिश का असर

नवादा : जिले के हसुआ नगर परिषद क्षेत्र के चर्चित प्रणय भारती…

By Swatva

फर्जी सिम के जरिए साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जा रहा था नेटवर्क, तीन आरोपी गिरफ्तार

नवादा : साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े फर्जी सिम नेटवर्क का पर्दाफाश…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?