नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के पाँचूगढ़ मोहल्ला में हुए गोलीबारी में प्रणय उर्फ पीयूष की गोलीमार हत्या के विरोध में आज हिसुआ बाजार पूरी तरह से बंद रहा। मंगलवार को हुए हत्या को लेकर पूर्व में लिये गये निर्णय के आलोक में आज सुबह स्वतः स्थानीय दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखी।
बाजार बंद रहने से स्थानीय लोगों के साथ साथ हिसुआ आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंद ऐसी की लोगों को चाय तो मरीजों को फल तक मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग बाजार आने से परहेज़ कर रहे हैं तो बाजार आये लोग जल्द वापस लौटने लगे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट