नवादा : लोजपा (रा०) के जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने बिहार की राजनीति में आरक्षण पर हो रहे घमासान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान जी का स्पष्ट मानना है कि जहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों और हितों का संरक्षण की बात है वहां पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ा हैं।
वहीं, उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग एवं ऊंची जाति से आने वाले लोगों की आवाज को भी मजबूती से उठाने के लिए मैं तैयार हूं। हमारे नेता एवं पार्टी का प्रयास किसी एक वर्ग को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के हर एक वर्ग की चिंताओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ना है।
भईया जी की रिपोर्ट