नवादा : पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय के आवासीय ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल परिसर में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रंजीत रंजन ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक विद्यालय को संगठन में जोड़ने, 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने जिसमें कबड्डी एवं 100 मीटर एवं 200 मी रेस आयोजित किये जाने पर सहमति बनी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालय से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। आयोजन अंडर 14 एवं अंडर 12 के बीच खेला जाएगा। जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके साथ ही 4 सितंबर को संगठन की ओर से वृक्षारोपण अभियान चलाने पर सहमति बनी। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष अनीश कुमार वर्मा, गुलशन कुमार, आनंद कुमार, उत्तम कुमार, नागेंद्र, निर्भय, मोहम्मद राशिद आलम, कैलाश कुमार, मोहम्मद काशिफ आलम, सारिक जमील सहित कई मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट
