नवादा : हरियाणा राज्य सरकार के कर्मचारियों के समर्थन में बिहार राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला नवादा के बैनर तले कर्मचारियों ने आंदोलन कर अपना समर्थन जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर हरियाणा के कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। आंदोलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने की। मौके पर जिला मंत्री विवेकानंद शर्मा, संयुक्त मंत्री अरविंद कुमार सिंह, सम्मानित अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, सतीश चंद्र रजक, उमेश प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
वहीं चिकित्सा संघ के जिला अध्यक्ष रवि रंजन कुमार समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपना सहयोग दिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलनों के प्रति कर्मचारी संगठन एकजुट हैं। हरियाणा के कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में नवादा के कर्मचारियों ने भी अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
भईया जी की रिपोर्ट