नवादा : 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत नगर के हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र, नवादा सुधाकर मिश्रा के नेतृत्व में कुल 09 प्लाटून ने अनुशासित तरीके से हिस्सा लिया।परेड का निरीक्षण जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड दलों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने जानकारी दी कि पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी प्लाटून के सदस्य उच्च मनोबल एवं अनुशासन के साथ स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्णतः तैयार हैं।
भईया जी की रिपोर्ट