नवादा : गरीबों के घरों को तोड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करना होगा, बुलडोज़र राज के खिलाफ, वास आवास के लिए, सामाजिक सुरक्षा, सम्मान जनक रोजगार, मनरेगा की पुनर्बहाली G Ram G को खत्म करने, 200 दिन काम 700 रुपया मजदूरी देने, बकाया बिजली बिल माफ करने 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने गरीबों के सभी तरह के कर्ज माफ करने पलायन पर रोक लगाने, सभी गरीबों को 5 डिसमिल जमीन उपलव्ध कराने, सभी वृद्धा विधवा विकलांगो को 3000 हजार पेंशन देने, बुलडोज़र से तोड़े गए गरीबों को 10 लाख मुआबजा देने जैसी मांगो को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के आह्वान पर राज्यव्यापी दो दिवसीय 13-14 अगस्त सत्याग्रह सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर आरंभ किया गया।

सत्याग्रह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसान महासभा के जिला सचिव कामरेड नरेंद्र सिंह ने कहा सम्राट चौधरी की सरकार गरीब भूमिहिनों को जमीन तो नहीं देगी, परन्तु वर्षो से बिहार सरकार की जमीन पर बसे गरीबों को पर्चा देने से भाग रही है, बड़े पूंजीपतियों के लिए गरीबों से जमीन छीनकर बेघर करने में लगी है। ज्वलंत उदाहरण अमेरिका बीघा सामने है । ऐसे गरीब विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा सम्राट चौधरी के राज्य मे अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है, यही कारण है की अपराधी अपराध करने से डरते नहीं है, पूरा बिहार आज हत्या बलात्कार लूट राहजनी आम घटना हों गई है। सभी मोर्चा पर विफल साबित हुए सम्राट सरकार मे सामंती लम्पटों भी जुल्म करने मे पीछे नहीं है। इन तमाम गरीब विरोधी ताकतों के खिलाफ खेग्रामस संघर्ष के अगली पांत मे रहा है। सत्याग्रह की अध्यक्षता नवादा ग्रामीण प्रभारी कामरेड सुदामा देवी ने की। कार्यक्रम को भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य कॉम प्रमोद यादव, मंटू कुमार, श्यामदेव विश्वकर्मा, सावित्री देवी, सम्पतिया देवी ने सम्बोधित किया। मौके पर सुगिया देवी, संजू देवी बच्चू मांझी, सुधीर मांझी, महावीर राम, कुंती देवी समेत बडी संख्या मे महिला पुरुष कर्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भईया जी की रिपोर्ट

