नवादा : जिले में शिक्षा विभाग का हाल बेहाल है। कहीं बीईओ की अनुसंशा के तीन महीने बाद भी संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने से शिक्षिका को मनोबल बढ़ता जा रहा तो मनमानी जारी है। दूसरी ओर निलंबित शिक्षक द्वारा विभागीय आदेशों की अवहेलना कर नियमित उपस्थिति दर्ज कर विभागीय आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
जी हां! यहां हम बात कर रहे हैं नरहट प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक बारा खुर्द के प्रधानाध्यापक श्री रवीन्द्र कुमार की। प्रधानाध्यापक द्वारा गंभीर अनियमितता के मामले में विभाग ने 03.08.2026 को निलंबित किया गया है। बावजूद प्रधान शिक्षक द्वारा उसी विद्यालय में प्रत्येक दिन आकर अपनी उपस्थिति शिक्षकों पंजी उपस्थिति में दर्ज कर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
वैसे मैं बगैर प्रमाण कोई खबर नहीं चलाता। इसके पुख्ता सबूत मौजूद है। अब सबसे बड़ा सवाल ऐसा ही होता रहा तो विभागिय आदेश का औचित्य ही क्या रह जाएगा? दूसरी ओर हिसुआ बीईओ द्वारा फुलवरिया नसरतपुर प्रधानाध्यापिका के निलंबन की अनुसंशा को रद्दी की टोकरी में डाल विभाग अपने ही अधिकारियों का मनोबल तोड़ने का काम कर रहा है जिसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। अब डीएम की जिम्मेदारी बनती है।
मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें, अन्यथा जिला प्रशासन से लोगों का विश्वास समाप्त तो होगा ही शिक्षा व्यवस्था को चौपट होने से रोक पाना मुश्किल हो जाएगा।
भईया जी की रिपोर्ट