नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय पकरिया में प्रधानाध्यापक श्री सत्येंद्र नाथ शाही एवं सहायक शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी देवी के 31 जुलाई 2026 को सेवा निवृत्त के बाद विद्यालय प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि श्री विनोद कुमार अकेला एवं मंच संचालन मनोज कुमार प्रखंड शिक्षक एवं सहायक शिक्षक मोहम्मद अरशद हुसैन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से दोनों शिक्षकों को अंग वस्त्र शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।
समारोह संचालन के दौरान श्री मनोज कुमार द्वारा सत्येंद्र नाथ शाही के विद्यालय में पदस्थापन से लेकर सेवानिवृत्ति होने तक किए गए अच्छे कार्यों की सराहना किया गया। उन्होंने कहा की प्रधानाध्यापक एक पद ही नहीं जिम्मेदारी है। आज के परिपेक्ष में बेदाग अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सेवा निवृत्ति हो जाना बहुत बड़ी बात है। उनके द्वारा पूर्व प्रधानाध्यापक मोती रविदास के इस विद्यालय में योगदान की भी सराहना किया गया।
उक्त अवसर पर दो सुधांशु कुमार चौहान प्रधानाध्यापक, मनोज झा, कौशल कुमार, रामप्रवेश दादपुरी, सिया शरण कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार एवं शिक्षक नवीन कुमार, पवन कुमार ,पप्पू कुमार, इश्तियाक अहमद आदि लोगों ने दोनों शिक्षक के कार्यों की सराहना की। समारोह उक्त समय भाव-विह्वल हो गया जब सत्येंद्र नाथ शाही और श्रीमती लक्ष्मी कुमारी शिक्षिका अंत में संबोधित करते हुए रो पड़े।
भईया जी की रिपोर्ट