नवादा : राज्य सरकार बड़े बड़े विज्ञापन जारी कर राज्य में विकास का दावा करती है। यहां तक कि पूर्व व वर्तमान सांसद से लेकर विधान पार्षद तक अपने अपने क्षेत्र के विकास का दावा ठोकते नहीं अघाते। लेकिन मैं कहता हूं विकास देखना हो तो गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के गेयार गांव आइये।
जब बरसात में रोड की स्थिति खराब हो जाए तो देखिए किस तरह से लोग बाइक को गांव से बाहर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने रोड की मौजूदा स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तस्वीर ग़ोविन्दपुर विधानसभा क्षेत्र के बुधवारा पंचायत की गेयार गांव का बताया जा रहा है। आप भी देखें रोड की हालत।
गांव में एक संबंधी बाइक से आते हैं। संयोगवश बाइक खराब हो जाती है। हल्की बारिश होती है और मिट्टी की पगडंडी कीचड़ में सन जाती है। अब गांव वालों की इज्जत का सवाल है तो मोटरसाइकिल को रस्सियों से बांधकर कंधे पर लादकर पक्की सड़क तक पहुंचा रहे हैं। इसके पूर्व गंभीर रूप से बीमार रोगी को खटिया पर ले जाते ग्रामीणों का वीडियो वायरल होने के बावजूद शासन प्रशासन से लेकर जन-प्रतिनिधियों की तंद्रा भंग नहीं हुई। तो इसी को कहते हैं विकास? कहां है मनरेगा? कहां है पंचायत कि राशि?
भईया जी की रिपोर्ट