नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के अबगिल गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेश राउत के 40 वर्षीय पुत्र संजय राउत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार खेती कार्य के लिए जा रहे थे इस दौरान गुहिया पोखर के पास बिजली करंट के चपेट में आ गए। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । इस बीच हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने युवक की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतक के आश्रित को मुआवजा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
भईया जी की रिपोर्ट