नवादा : जिले में पुलिस व खनन विभाग की मिलीभगत से विभिन्न नदियों से दिन के उजाले में बालू माफियाओं द्वारा बालू की चोरी लगातार जारी है। ऐसे में बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हाल ही में रजौली पुलिस द्वारा बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर नाजायज राशि वसूल कर छोड़े जाने का आडियो-वीडियो जारी करने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई तो दूर जांच तक नहीं किये जाने से पुलिस व बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
ताज़ा मामला जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के तारण गांव का है। प्राथमिक विधालय तारण में पढ़ाई के लिए पहुंची एक स्कूली बच्ची को बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने ठोकर मार दिया। विरोध करने पर विद्यालय में घुसकर बालू माफिया व ट्रेक्टर चालक ने प्रधान शिक्षक सच्चिदानंद सिंह की बेरहमी पूर्वक पिटाई कर तारण से खनवा कि ओर फरार हो गया। डायल 112 सिरदला पुलिस को सूचना मिलने पर काफी देर से पहुंचने के कारण सभी आरोपी फरार होने में सफल रहे।
प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही घटना स्थल तारण विद्यालय पहुंच घटना का जायजा लिया। आवेदन के आलोक में आरोपित की पहचान के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ की जायेगी। कार्रवाई किया जायगा। आरोप है कि बालू माफियाओं ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नंदू राजबंशी पिता मुन्ना राजबंशी का वाइक में तोड़फोड़ कर गुमटी में रखे बारह हजार नगद राशि व दस हजार मूल्य के सामानों को तहत नहस कर बिखेर कर बर्बाद कर दिया। सभी लगभग पच्चीस की संख्या में रहे आरोपी नरहट प्रखंड क्षेत्र के खनवा गांव के बताये जाते हैं।
भईया जी की रिपोर्ट