दरिहट/सासाराम : रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र के भूसऊला के पास सोन नदी से पुलिस ने एक मानव का कंकाल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, नदी में बहते हुए यह मानव कंकाल किनारे में आ गई थी। जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसका कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के साथ अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, वहां की मेडिकल टीम ने स्थिति को बेहद नाजुक बताते हुए सामान्य प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम करने में असमर्थता जताई। डॉक्टरों के अनुसार, इसकी विस्तृत और सटीक जांच के लिए इसे पटना स्थित फोरेंसिक लैब (FSL) भेजा जा रहा है, जहां विशेष रूप से इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस कंकाल की शिनाख्त कराने और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
