नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिउर गांव से सामने आई यह घटना दिल दहला देने वाली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव की एक युवती गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों शादी कर दमन में रह रहे थे।जहां युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव एक ट्रॉली (सूटकेस) में बंद मिला।
सूचना मिलने के बाद दमन पुलिस ने नवादा पुलिस से संपर्क किया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है, यह घटना विश्वास, रिश्तों और मानवता को झकझोर देने वाली त्रासदी होगी। जिस रिश्ते की शुरुआत प्रेम और साथ निभाने के वादों से हुई, उसका अंत यदि इस तरह हुआ है, तो यह पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है ।
यह घटना याद दिलाती है कि रिश्तों में छल, हिंसा और अपराध किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। समाज को संवेदनशील होने, युवाओं को जागरूक करने और कानून के प्रति विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। दोषी जो भी हो, उसे कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वैसे यह घटना एक सबक भी है।
भईया जी की रिपोर्ट