नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के शेखपुरा बाजार में देर रात अज्ञात चोरों ने एक चाय दुकान का कब्जा तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और खाने-पीने का सामान चोरी कर ली । घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार केदार तांती ने बताया कि सुबह आसपास के दुकानदारों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान का कब्जा टूटा हुआ है।
सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तथा देखा कि दुकान का दरवाजा खुला था और अंदर रखे गल्ले से हजारों रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा दुकान में रखा कई खाने-पीने का सामान भी चोर अपने साथ ले गए। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट