By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

एनएच-20 पर अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशासन सख्त, विशेष अभियान में 27,500 रुपये का जुर्माना

Swatva
Last updated: August 4, 2026 2:04 pm
By Swatva 214 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में जन एच 20 पर जाम की समस्या और राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर एनएच-20 और उससे जुड़े सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने किया।

Contents
बस, ट्रक और व्यावसायिक वाहनों की हुई सघन जांच13 वाहनों से वसूला गया 27,500 रुपये जुर्मानाअवैध बस पार्किंग पर प्रशासन की कार्रवाईअगस्त भर चलेगा विशेष अभियानसड़क सुरक्षा और जाम से राहत है अभियान का उद्देश्य
- Advertisement -

बस, ट्रक और व्यावसायिक वाहनों की हुई सघन जांच

अभियान के दौरान सद्भावना चौक सहित विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर बसों, ट्रकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अभियंता मौजूद रहे। टीम ने एनएच-20, सर्विस रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग का निरीक्षण किया। परिवहन विभाग की टीम ने बस, टेंपो और टोटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क किनारे अवैध पार्किंग नहीं करने तथा केवल निर्धारित बस पड़ाव से ही वाहन परिचालन करने का निर्देश दिया।

13 वाहनों से वसूला गया 27,500 रुपये जुर्माना

कार्रवाई के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने आठ वाहनों के विरुद्ध शमन की कार्रवाई करते हुए 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला. वहीं, संयुक्त जांच टीम ने कुल 13 वाहनों से 27 हजार 500 रुपये की शमन राशि वसूल की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध बस पार्किंग पर प्रशासन की कार्रवाई

अभियान के दौरान शहीद भगत सिंह चौक के समीप जिला परिषद की खाली पड़ी भूमि पर संचालित अवैध बस पार्किंग पर भी कार्रवाई की गई। यहां नियमों के विरुद्ध बसों का परिचालन पाए जाने पर दो वाहनों से शमन राशि वसूली गई, साथ ही बस संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में सभी बसों की पार्किंग और परिचालन केवल अधिकृत बस पड़ाव से ही किया जाए।

- Advertisement -

अगस्त भर चलेगा विशेष अभियान

जिला प्रशासन ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। डीएम के निर्देशानुसार पूरे अगस्त माह में एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अनियमित वाहन परिचालन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 5 से 11 अगस्त तक मस्तानगंज से खरांट मोड़, 17 से 20 अगस्त तक रामदेव मोड़ से मस्तानगंज तथा 22 से 25 अगस्त तक हरदिया से रामदेव मोड़ के बीच सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सड़क सुरक्षा और जाम से राहत है अभियान का उद्देश्य

जिला प्रशासन का कहना है कि विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, शहर में जाम की समस्या को कम करना तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, अवैध पार्किंग, एनएच-20
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गिरिराज सिंह का पीके पर तीखा हमला, झूठ और भ्रामक नैरेटिव की खेती कर रहे PK
राजनीति राजपाट
बांकीपुर, रविशंकर प्रसाद, कुत्ता-बिल्ली, बयान, सफाई
कुत्ता-बिल्ली बयान पर रविशंकर प्रसाद की सफाई, पढ़ें बांकीपुर नतीजे पर क्या बोले?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
पटना में छात्र संगठनों का बवाल : CM आवास घेराव की कोशिश, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, कई हिरासत में
बिहारी समाज
बांकीपुर में भाजपा की हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, ‘नेतृत्व बदलाव’ को लेकर JDU में उठे सवाल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गिरिराज सिंह का पीके पर तीखा हमला, झूठ और भ्रामक नैरेटिव की खेती कर रहे PK
राजनीति राजपाट
बांकीपुर, रविशंकर प्रसाद, कुत्ता-बिल्ली, बयान, सफाई
कुत्ता-बिल्ली बयान पर रविशंकर प्रसाद की सफाई, पढ़ें बांकीपुर नतीजे पर क्या बोले?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
पटना में छात्र संगठनों का बवाल : CM आवास घेराव की कोशिश, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, कई हिरासत में
बिहारी समाज
बांकीपुर में भाजपा की हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, ‘नेतृत्व बदलाव’ को लेकर JDU में उठे सवाल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

बारिश से घरों में घुसा पानी, जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी, अतिक्रमण पर उठे सवाल

नवादा : एक रात की मूसलाधार बारिश ने जिले के रजौली नगर…

By Swatva
बिहारी समाज

रजौली व अकबरपुर में विद्युत स्पर्शाघात से दो की मौत

नवादा : जिले के रजौली अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में विद्युत स्पर्शाघात से…

By Swatva
नीतीश, PM मोदी, मुलाकात, बांकीपुर, हार, NDA, खलबली
देश-विदेश

दिल्ली में PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, बांकीपुर की हार के बाद NDA में खलबली

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने आज मंगलवार…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पिता ने 6 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला रेता

नवादा : जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के अंदर बाजार में ऐसी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?