नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के चौरमा गांव निवासी स्व. रामधनी यादव के 65 वर्षीय पुत्र मोती यादव की सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे बणगंगा चौक पर बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटना स्थल पर मौ’त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि किसान अपने निजी कार्य से जा रहे थे, तभी हा’दसा हुआ।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बणगंगा चौक पर पुलिस पिकेट की स्थापना की मांग को लेकर राजगीर-बोधगया रोड जाम कर दिया, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट