नवादा : जिले अकबरपुर प्रखंड नेमदारगंज थाना मुख्यालय बाजार में पिता ने बारह वर्षीय पुत्र की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बाजार में सनसनी फ़ैल गयी। मृतक की पहचान सुनील गोस्वामी के पुत्र आजाद के रूप में हुई है।
घटना का कारण पत्नी के किसी गैर मर्द से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ पहुंच मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस फिलहाल कुछ बताने से बच रही है। घटना के बाद बाजार में सनसनी फ़ैल गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट