नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के राइस मिल समेत तीन पैक्स अध्यक्षों के विरुद्ध प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। संबंधित पर सीएमआर जमा नहीं कर राशि गवन का आरोप है। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ संबंधित थानाध्यक्षों ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। बिसीओ अमित कुमार ने बताया कि विभागीय आदेश के अलोक में प्रखंड के खटाँगी पैक्स अध्यक्ष बाबूलाल सिंह घटवार, सांढ मँझगवा पंचायत पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार चौधरी के विरुद्ध परना डावर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
वहीं अकौना पंचायत पैक्स अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के विरुद्ध सिरदला थाना में एफ आई आर दर्ज कराई गयी है। बताया जाता है कि सिरदला प्रखंड के अधिकांश पैक्स अध्यक्ष को वित्तीय वर्ष 024-025 के लिये मेसकौर क्षेत्र में संचालित श्री महावीर राइस मिल के साथ टैग किया गया था। राइस मिल संचालक धर्मेंद्र कुमार पिता रामप्रवेश साव ग्राम बेलछी प्रखंड चंडी जिला नालंदा निवासी के निर्देश पर संचालक के रूप में रंजीत साव व अमरदीप कुमार द्वारा राइस मिल पर रहकर धान का लौट पैक्स से प्राप्त कर धान कि कुटाई करवाये है।
राजकुमार प्रसाद अकौना पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि सिरदला प्रखंड क्षेत्र से करीब इक्कीस लौट धान की कुटाई कर हेराफेरी कर सीएमआर अरवा चावल को राइस मिल के गोदाम से चावल राज्य खाध निगम को नही देकर कलाबजारी कर दिया गया। जिसके बाद अनुपात के अनुसार सरकार को चावल प्राप्त नही होने पर श्री महावीर राइस मिल को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। साथ ही पैक्स द्वारा मिलर की लारवाही के कारण समय पर सी एम आर चावल जमा नही होने पर उपरोक्त तीनो पैक्स अध्यक्षों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर आगे कि कार्यवाई आरम्भ की गयी है। कार्यवाई से पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधियों ने मेस्कोर ब्लॉक से भाग गये बलैकलिस्टेड श्री महावीर राइस मिल के विरुद्ध सरकार से सीधे जाँच कमिटी गठित कर गहन जाँच कर आवश्यक कार्यवाई की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट