नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत अंतर्गत डेलवा स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति का हाथ कटा हुआ शव मिला शव मिलने के बाद पूरे इलाका में सनसनी फैल गयी ग्रामीणों के द्वारा रजौली थाने को शव होने की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर डेलवा स्टेशन भेजा गया।
टीम में शामिल पीएसआई सचिन कुमार समेत पुलिस बल डेलवा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे और हाथ कटा हुआ शव को देखने के बाद रजौली पुलिस ने आसपास के इलाके एवं गांव में शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन इलाके एवं गांव वालों ने इसकी पहचान नहीं कर सके।
इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि डेलवा स्टेशन दो राज्यों में बंटा हुआ है प्लेटफॉर्म नंबर एक जो झारखंड राज्य में है वह प्लेटफार्म नंबर दो जो बिहार राज्य में है दो नंबर प्लेटफार्म के समीप शव मिलने से यह मामला बिहार पुलिस का बनता है। पोस्टमार्टम के बाद शव पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।
भईया जी की रिपोर्ट