-एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा
नवादा : जिले के काशीचक थाना क्षेत्र से एक बड़ी दिलदहला देने वाली घटना का नवादा पुलिस ने उद्वेदन किया है। पुलिस ने प्रेम जाल में समस्तीपुर से फंसा कर लाई गई किन्नर की हत्या के मामले का राज फांस किया है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकरीबरावां सुजय विद्यार्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि काशीचक थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल 2026 को गोहिया पोखर से एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ पैर बरामद किया गया था जिसे लेकर काशीचक थाना में 2/ 26 यूडी मामला दर्ज करते हुए पुलिस अनुसंधान कर रही थी।
26 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि गोहिया पोखर में एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव फेंका हुआ है जिसमें शव के पैर नहीं हैं। जिसके पास आस पास के लोगों से शव की पहचान कराई गई परंतु किसी ने शव की पहचान नहीं कर पाई। इसके बाद कांड के सफल उद्वेदन के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर काशीचक थाना में पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के आवेदन पर 74/26 मामला दर्ज किया गया। कांड के सफल उद्भेदन के लिए एफ एसएल की टीम मामले की अनुसंधान की।
इसी बीच ह्यूमन इंटेलिजेंस तथा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पाया गया कि बरामद शव समस्तीपुर जिले के घोरैया थाना क्षेत्र की रहने वाली किन्नर का है। पुलिस ने अनुसंधान में पाया कि काशीचक थाना क्षेत्र के भट्टा गांव के सुरेंद्र साव के पुत्र शुभम कुमार किन्नर को अपने प्रेम जाल में फंसा कर अपने गांव लाया था तथा किन्नर से शादी कर लिया था। इस बीच किन्नर शुभम् के साथ रहने का जिद कर रही थी जिसपर शुभम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और दोस्तो के साथ मिलकर बेरहमी से पैर काटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने हत्या में शामिल शुभम् का दोस्त काशीचक थाना क्षेत्र के भट्टा गांव निवासी लखन रवानी के पुत्र करण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें करण ने पुलिस को बताया कि वह शुभम् के साथ मिलकर किन्नर की हत्या की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करण को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कांड के मुख्य अभियुक्त शुभम् के साथ साथ अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है जल्द ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट