By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पत्थर उद्योग का हब बनेगा जिला,17 ब्लॉक में शुरू होगा खनन

Swatva
Last updated: July 12, 2026 4:12 pm
By Swatva 84 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पत्थर उद्योग का नया हब बनने जा रहा है। खनन विभाग जिले की तीन प्रखंडों के 17 पत्थर ब्लॉक में खनन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए मुख्यालय से हरी झंडी प्रदान कर दी गयी है। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा टेंडर आदि की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। ई-निविदा से पत्थर ब्लॉक की बंदोबस्ती पांच वर्षों के लिए करायी जाएगी। स्थानीय खनन कार्यालय द्वारा सभी पत्थर ब्लॉक का डिटेल सर्वे रिपोर्ट (डीएसआर) तैयार कर लिया गया है।

Contents
खनन स्थान और उनकी संख्याउद्योग और रोजगार के अवसरपर्यावरणीय दृष्टिकोण
- Advertisement -

जिला प्रशासन के अनुमोदन के पश्चात सभी ब्लॉक का मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है। जिसके उपरांत जिला प्रशासन को टेंडर कराने की अनुमति दे दी गयी है। ताजा जानकारी के मुताबिक खनन विभाग इन ब्लॉक में टेंडर से पूर्व सभी तैयारियों को पूरा करने व संबंधित विभागों से एनओसी लेने में जुटा है। बताया जा रहा है कि यदि सभी प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली गयी तो अगले एक माह में सभी पत्थर ब्लॉक का टेंडर कराया जा सकेगा।

खनन स्थान और उनकी संख्या

इन जगहों पर 17 ब्लॉक में होगा जिले की तीन प्रखंडों में पत्थर खनन होगा। इनमें सदर प्रखंड के भदोखरा में 07 ब्लॉक (ब्लॉक ए से लेकर ब्लॉक जी तक), हिसुआ के तुंगी में 09 ब्लॉक (ब्लॉक ए से लेकर ब्लॉक आई तक) व गोविन्दपुर के पहरैठा में 01 ब्लॉक (ब्लॉक ए) शामिल हैं। इन ब्लॉकों का क्षेत्रफल व सीमांकन समेत सुरक्षित जमा राशि तथा अग्रधन राशि आदि का निर्धारण कर लिया गया है। बता दें कि इनमें से भदोखरा व तुंगी में पत्थर का खनन पूर्व में किया जा चुका है। जबकि पहरैठा में विभाग पहली बार पत्थर खनन करने की अनुमति देने जा रहा है।

उद्योग और रोजगार के अवसर

सभी ब्लॉक में खनन शुरू होने से जिले में वृहत पैमाने पर उद्योग व रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। पत्थरों के लिए पूर्व में दूसरे राज्यों पर निर्भर रहने वाला जिला, आत्मनिर्भर हो सकेगा। विभिन्न जिलों व समीपवर्ती राज्यों में पत्थर की आपूर्ति की जा सकेगी। वर्तमान में गोविन्दपुर प्रखंड के खखंदुआ स्थित एकमात्र ब्लॉक (ब्लॉक बी) में पत्थर खनन किया जा रहा है। जिससे जिले व जिले से बाहर विभिन्न जिलों में आपूर्ति की जा रही है।

- Advertisement -

खखंदुआ के एक अन्य ब्लॉक (ब्लॉक ए) में भी जल्द ही खनन शुरू होने जा रहा है। पर्यावरणीय प्रमाण पत्र निर्गत करने से पूर्व ब्लॉक ए की सुनवाई होने जा रही है। वहीं 17 अन्य ब्लॉक में खनन शुरू होने से जिले में पत्थर का पर्याप्त भंडारण व आपूर्ति की जा सकेगी। बताया जाता है कि वर्तमान में नवादा के खखंदुआ के अलावा शेखपुरा जिले के एक मात्र ब्लॉक में पत्थर खनन हो रहा है। शेष जगहों का पट्टा समाप्त होने के कारण वहां अब तक दोबारा पत्थर खनन शुरू नहीं हो सका है।

पर्यावरणीय दृष्टिकोण

2000-2010 के दशक में जिले के 20 से अधिक ब्लॉक में पत्थर खनन होता था। इनमें भदोखरा, रजौली, तुंगी व खखंदुआ पहाड़ शामिल थे। भदोखरा के 11 व रजौली के 07 ब्लॉक में जनवरी 2015 में 05 वर्षों के लिए टेंडर हुआ था। पर्यावरणीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से नदी व पहाड़ों को बचाने की कवायद के तहत जिले में खनन की अनुमति अथवा अवधि विस्तार नहीं मिलने के कारण इनमें से अधिकांश ब्लॉक का पट्टा 2021 में ही समाप्त हो गया।

- Advertisement -

भदोखरा के एकमात्र 09 नंबर ब्लॉक का पट्टा 02 जुलाई 2022 को समाप्त हुआ। इसके बाद से रजौली व भदोखरा दोनों जगहों पर पत्थर खदानों की बंदोबस्ती पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी। इससे पूर्व तुंगी व खखंदुआ में भी कई वर्षों तक पत्थर का खनन किया जाता था। सरकार से अनुमति मिलने के बाद खखंदुआ के दो ब्लॉक में 12 दिसम्बर 2018 को नीलामी करायी गयी। जहां एक ब्लॉक में दिसम्बर-2025 से खनन जारी है।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada updates, नवादा, पत्थर उद्योग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कहीं राहत की फुहार तो कहीं आफत की मार 
बिहारी समाज
सात वर्षों से फरार चल रहा आरोपी समेत दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले युवक की हत्या, अपहरण के बाद शव खेत से बरामद
बिहारी समाज
10 एकड़ जमीन को ले विवाद, दो गुटों में तनाव
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कहीं राहत की फुहार तो कहीं आफत की मार 
बिहारी समाज
सात वर्षों से फरार चल रहा आरोपी समेत दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले युवक की हत्या, अपहरण के बाद शव खेत से बरामद
बिहारी समाज
10 एकड़ जमीन को ले विवाद, दो गुटों में तनाव
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

कहीं राहत की फुहार तो कहीं आफत की मार 

नवादा : जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही मानसूनी बारिश ने…

By Swatva

सात वर्षों से फरार चल रहा आरोपी समेत दो गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर…

By Swatva
बिहारी समाज

सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले युवक की हत्या, अपहरण के बाद शव खेत से बरामद

पटना : राजधानी पटना में कथित तौर पर सेक्स रैकेट का विरोध…

By Swatva
बिहारी समाज

10 एकड़ जमीन को ले विवाद, दो गुटों में तनाव

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र फरका बुजुर्ग पंचायत गागन खुर्द…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?