By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

परिवार नियोजन पखवाड़ा 11 जुलाई से

Swatva
Last updated: July 11, 2026 2:25 pm
By Swatva 48 Views
Share
3 Min Read
SHARE

-1250 महिलाओं और 90 पुरुषों के नसबंदी का रखा गया लक्ष्य

नवादा : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी शिविर, परिवार नियोजन परामर्श, योग्य दंपत्तियों का पूर्व-पंजीकरण, स्वास्थ्य मेले, जागरूकता रैली और आईईसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Contents
-1250 महिलाओं और 90 पुरुषों के नसबंदी का रखा गया लक्ष्य1250 महिला बंध्याकरण और 90 पुरुष नसबंदी का लक्ष्यपरिवार नियोजन से मातृ और शिशु स्वास्थ्य को मिलेगा लाभबिहार में राष्ट्रीय औसत से अधिक है प्रजनन दरनिःशुल्क उपलब्ध होंगे परिवार नियोजन के साधनकई विभाग और संस्थाएं निभाएंगी भागीदारीहर दिन होगी समीक्षा
- Advertisement -

1250 महिला बंध्याकरण और 90 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य

जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी प्रखंडों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए महिला बंध्याकरण के 1250 तथा पुरुष नसबंदी के 90 मामलों का लक्ष्य निर्धारित किया है। सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

परिवार नियोजन से मातृ और शिशु स्वास्थ्य को मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, सुरक्षित मातृत्व, जन्म के बीच उचित अंतराल, कुपोषण की रोकथाम, महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और परिवार की आर्थिक समृद्धि से भी है।

बिहार में राष्ट्रीय औसत से अधिक है प्रजनन दर

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) के अनुसार बिहार की कुल प्रजनन दर (TFR) 2.7 है, जबकि राष्ट्रीय औसत 2.0 है। वहीं परिवार नियोजन की अपूर्ण आवश्यकता बिहार में 14.4 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 8.5 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में अस्थायी परिवार नियोजन साधनों के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी माना गया है।

- Advertisement -

निःशुल्क उपलब्ध होंगे परिवार नियोजन के साधन

पखवाड़े के दौरान जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही कंडोम, माला-एन, छाया, अंतरा इंजेक्शन और आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियां भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, शहरी स्वास्थ्य केंद्र एवं वीएचएसएनडी सत्रों पर निःशुल्क वितरित की जाएंगी।

कई विभाग और संस्थाएं निभाएंगी भागीदारी

अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, पंचायती राज संस्थाएं, जीविका और बिहार महादलित विकास मिशन का भी सहयोग लिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम सभाओं और सामुदायिक बैठकों के माध्यम से परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।

- Advertisement -

हर दिन होगी समीक्षा

जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को परिवार नियोजन सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता, एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग, आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और पुरुष सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभियान की प्रतिदिन समीक्षा कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पात्र दंपत्तियों से अपील की है कि वे विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के दौरान उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं और “स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु, खुशहाल परिवार और समृद्ध समाज” के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: nawada khabar, Nawada news, nawada updates, Nawada विश्व जनसंख्या दिवस, नवादा, परिवार नियोजन पखवाड़ा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अथमलगोला में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, प्रमुख पद को लेकर चर्चाएं तेज
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
ओवरलोड वाहनों से ढही 45 साल पुरानी फुलवरिया डैम की पुलिया, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, 90 गांवों की पेयजल आपूर्ति पर संकट- सिंचाई व्यवस्था ठप
बिहारी समाज
श्मशान घाट की जमीन पर छात्रावास निर्माण का ग्रामीणों ने किया है विरोध
बिहारी समाज
सरकार चाहे कुछ कहे चलेगी तो दबंगों की ही
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अथमलगोला में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, प्रमुख पद को लेकर चर्चाएं तेज
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
ओवरलोड वाहनों से ढही 45 साल पुरानी फुलवरिया डैम की पुलिया, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, 90 गांवों की पेयजल आपूर्ति पर संकट- सिंचाई व्यवस्था ठप
बिहारी समाज
श्मशान घाट की जमीन पर छात्रावास निर्माण का ग्रामीणों ने किया है विरोध
बिहारी समाज
सरकार चाहे कुछ कहे चलेगी तो दबंगों की ही
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अथमलगोला में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, प्रमुख पद को लेकर चर्चाएं तेज

पटना/अथमलगोला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही अथमलगोला प्रखंड में…

By Swatva
बिहारी समाज

ओवरलोड वाहनों से ढही 45 साल पुरानी फुलवरिया डैम की पुलिया, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, 90 गांवों की पेयजल आपूर्ति पर संकट- सिंचाई व्यवस्था ठप

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया…

By Swatva
बिहारी समाज

श्मशान घाट की जमीन पर छात्रावास निर्माण का ग्रामीणों ने किया है विरोध

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड पांति पंचायत अंतर्गत कुहिला गांव के…

By Swatva
बिहारी समाज

सरकार चाहे कुछ कहे चलेगी तो दबंगों की ही

नवादा : जिले में कानून का नहीं, दबंगों का राज चलता है।…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?