By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम वीरेंद्र कुमार ने अथमलगोला व खुशरूपुर स्टेशन का निरीक्षण

Swatva
Last updated: July 10, 2026 3:19 pm
By Swatva 158 Views
Share
5 Min Read
SHARE

अथमलगोला : पूर्व-मध्य रेल मंडल दानापुर के एडीआरएम वीरेन्द्र कुमार ने अथमलगोला एवं खुशरूपुर स्टेशन का निरीक्षण कर कहा कि यात्रियों की सारी समस्याओं का समाधान शीघ्र ही किया जाएगा।एडीआरएम श्रीकुमार ने अपने पूर्व निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधबार को अथमलगोला रेलवे स्टेशन पहुंचे और इस दौरान आशुतोष कुमार अमीत सहित कई स्थानीय लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।निरीक्षण के दौरान एडीआरएम श्रीकुमार ने खुद फुटओवर ब्रिज(एफओबी) पर चढ़कर स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस दौरान यात्रियों की समस्याओं को सुनीं।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने प्लेटफॉर्म संख्या-4 तक पहुंचने के लिए फुटओवर ब्रिज की सुविधा नहीं होने की बात बताई,इस पर एडीआरएम श्रीकुमार ने कहा कि रेलवे उपलब्ध भूमि का सर्वे कर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करेगा। वहीं मीडिया द्वारा अथमलगोला स्टेशन पर लंबे समय से लंबित 13331/13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस तथा 18183/18184 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस के ठहराव की सबाल किये जाने पर एडीआरएम श्रीकुमार ने कहा कि वह पहली बार अथमलगोला आए हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि स्टेशन पर यात्रियों की संख्या और आवश्यकता का आकलन(जस्टिफिकेशन) कराया जाएगा तथा सकारात्मक प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।

कई स्थानीय यात्रियों ने स्टेशन पर दो हैंडपंप खराब रहने तथा मोटर आधारित जलापूर्ति प्रणाली से लगातार पानी रिसाव होने की समस्या भी उनके समक्ष रखी।इस पर उन्होंने संबंधित आईओडब्ल्यू को तत्काल समस्या के समाधान किये जाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों के आग्रह पर एडीआरएम वीरेंद्र कुमार ने रेलवे परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।निरीक्षण के बाद एडीआरएम श्रीकुमार द्वारा ट्रेन के ठहराव,फुटओवर ब्रिज एवं अन्य यात्री सुविधाओं के संबंध में दिए गए सकारात्मक आश्वासन पर दैनिक रेल यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।

मौके पर रेल के पदाधिकारियों सहित अन्य रेलकर्मियों,राजकीय रेल पुलिस के अधिकारी,रेलवे सुरक्षा बल के अलावे कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।दूसरी ओर एडीआरएम वीरेंद्र कुमार ने विशेष ट्रेन से खुसरूपुर पहुंचकर स्टेशन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीआरएम श्रीकुमार ने खुशरूपुर स्टेशन परिसर की साफ-सफाई,यात्री सुविधा, सुरक्षा-व्यवस्था,प्लेटफॉर्म की स्थिति,सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य समस्याओं की जायजा लिया।

- Advertisement -

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।इस दौरान स्थानीय लोगों ने एडीआरएम श्रीकुमार से मुलाकात कर खुसरूपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को विस्तारपूर्वक बताते हुये उसे शीघ्र निष्पादन किये जाने का अनुरोध कर उन्हें बताया कि खुसरूपुर दानापुर रेल मंडल का एक प्रमुख व्यवसायिक तथा धार्मिक स्थल होने के बावजूद रेल सुविधाओं के मामले में अभी भी उपेंक्षित और विकास से वंचित है।

स्थानीय लोगों ने मुख्य रूप से दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एवं कटिहार-पटना इंटरसिटी ट्रेन की ठहराव,यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 2 को विस्तार करने,पूर्वी समपार फाटक पर आरओबी का निर्माण तथा पश्चिमी समपार फाटक पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग रखी।एडीआरएम वीरेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन देते हुए बताया कि रेलमंत्रीजी के निर्देश के आलोक में कटिहार इंटरसिटी एवं भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन के खुसरूपुर में ठहराव को लेकर शीघ्र रिपोर्ट भेजी जाएगी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ट्रेनों को वैक्यूम कर रोके जाने की घटना बढ़ी है और इसे रोकने में स्थानीय लोगों को रेल की मदद करनी चाहिए,उन्होनें खुसरूपुर स्टेशन की आय बढ़ाने पर भी लोगों का ध्यानाकृष्ट किया।एडीआरएम श्रीकुमार के आश्वासन के बाद स्थानीय नागरिकों,रेल यात्रियों और जनप्रतिनिधियों में काफी खुशी देखी गयी।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह घोषणाएं धरातल पर उतरती हैं तो खुसरूपुर रेलवे स्टेशन का संपूर्ण विकास होगा और रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada updates, दानापुर रेल मंडल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज
अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार
बिहारी समाज
नाबालिग से घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास, चाकू मांगने के बहाने झारखंड के युवक ने दिया घटना को अंजाम
बिहारी समाज
अकीदत और धूमधाम से संपन्न हुआ 10 वां सालाना जलसा (जश्न गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस व (जश्न सरकार-ए-सुरकाही)
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज
अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार
बिहारी समाज
नाबालिग से घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास, चाकू मांगने के बहाने झारखंड के युवक ने दिया घटना को अंजाम
बिहारी समाज
अकीदत और धूमधाम से संपन्न हुआ 10 वां सालाना जलसा (जश्न गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस व (जश्न सरकार-ए-सुरकाही)
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

125 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर…

By Swatva
बिहारी समाज

अपहरण मामले में लाइनर की भूमिका निभा रहे अंकित कुमार गिरफ्तार

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एनएच 20 से अपहृत…

By Swatva

नाबालिग से घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास, चाकू मांगने के बहाने झारखंड के युवक ने दिया घटना को अंजाम

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में घर…

By Swatva

अकीदत और धूमधाम से संपन्न हुआ 10 वां सालाना जलसा (जश्न गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस व (जश्न सरकार-ए-सुरकाही)

-मजार-ए-मुबारक पर हुई चादरपोशी, देश में अमन-चैन व भाईचारे के लिए मांगी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?