नवादा : सदर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष श्री नवल चौहान जी ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती शिवरानी केशरी जी,सदर प्रखंड के बीडीओ श्री आलोक रंजन जी, 20 सूत्री समिति के सभी सम्मानित सदस्यगण तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने क्षेत्र के समग्र विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। पूर्ण विश्वास है कि बैठक में लिए गए निर्णय एवं सुझाव आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देंगे तथा विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।
खेद का विषय है कि महत्वपूर्ण बैठक में थाना,बैंक,अंचल कार्यालय, विद्युत विभाग सहित कई प्रमुख विभागों के पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। उनकी अनुपस्थिति के कारण कई जनसमस्याओं पर प्रभावी चर्चा एवं समाधान संभव नहीं हो सका,जिससे आम जनता को सरकारी योजनाओं का अपेक्षित लाभ मिलने में बाधा उत्पन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने जिलाधिकारी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों की 20 सूत्री समिति की बैठकों में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की गुहार लगायी, ताकि जनहित के मुद्दों का समयबद्ध समाधान हो सके और आम जनता को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
भईया जी की रिपोर्ट