नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के वनभूमि पर दिन दहाड़े अवैध कब्जा कर झोपड़ियां व घर बनाया जा रहा है। ताजा मामला सिरदला प्रखंड के जय प्रकाश नगर एवं शाहपुर का है जहां वन विभाग के अधिकारी के आँखों में धूल झोंककर पहाड़ी भूमि को कब्जा कर घर निर्माण करवाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कुछ भू माफिया वन विभाग एवं बिहार सरकार की भूमि पर अवैध कब्जा करवाने व घर बनवाने का गोपनीय ठिका लेकर लाखो रुपये की उगाही कर रहे है।
बता दें कि सब कुछ प्रत्यक्ष होने के बावजूद वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने में रेंजर एवं बिहार सरकार भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने में सीओ व एसडीओ द्वारा रुचि नही दिखाई जा रही है। स्थानीय बिद्धिजीवियों ने जिलाधिकारी से मामले की जाँच कर अवैध अतिक्रमण हटवाते हुए पर्यावरण को लेकर पहाड़ी भूमि पर पौधा रोपण करवाने की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट