नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के लौंद पंचायत की रूपन बिगहा गाँव में पैक्स गोदाम भवन निर्माण कार्य पर तत्काल गाँव के दबँगो ने रोक लगा दी है। पैक्स अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने अंचल एवं सिरदला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जाता है कि अंचल कार्यालय द्वारा पैक्स गोदाम भवन निर्माण के लिये डीसीओ नवादा के निर्देश पर बीसीओ अमित कुमार के माध्यम से दस डिसमिल भूमि उपलब्ध कराया गया था। भवन निर्माण कार्य आरम्भ होने के बाद कुछ दबंग प्रवृत्ति के ग्रामीण ने कार्य पर जबरन रोक लगा दिया।
अंचल अधिकारी भोला जी ने बताया कि जमीन रिपोर्ट किये जाने एवं कार्य आरम्भ होने के बाद विवाद शुरू किया गया है। जानकारी मिलते ही आवश्यक कार्रवाई को लेकर सिरदला थाना को आवश्यक निर्देश दिया गया है। जल्द ही पैक्स गोदाम भवन निर्माण कार्य पुनः शुरू करवा दिया जायगा।
भईया जी की रिपोर्ट