नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय के रसोई गैस उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने के बजाय दिनों दिन बढ़ती जा रही है। रसोई गैस के लिए हफ्तों सुबह से देर रात तक लाइन में खड़ी धूप में खड़े रहने के बावजूद निराश होकर वापस लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण हो रहा है।
जिला मुख्यालय समेत लगभग तमाम प्रखंडों में गोविंदपुर को छोड़ रसोई गैस की होम डिलीवरी दी जा रही है। लेकिन गोविंदपुर इंडियन गैस एजेंसी के संचालक होम डिलीवरी के बजाय गोदाम से गैस से सिलेंडर की डिलीवरी कर रहे हैं। परिणाम है कि दो बजे रात से ही गैस के लिए लम्बी लाइनें लग जाती है। हफ्तों लम्बी कतारें के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने धनपुरी गैस गोदाम के पास सिलेंडर के साथ गोविंदपुर-बरेव पथ को जामकर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
ऐसा करने से पथ घंटों अवरुद्ध रहा जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। की वाहनों को मार्ग बदलकर अकबरपुर के रास्ते जाने को मजबूर होना पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ ऐसी भी बात नहीं है। इसके पूर्व भी कई बार पथ जाम हो चुका है लेकिन इसका प्रभाव न एजेंसी संचालक पर पड़ रहा है न ही भ्रष्टाचार में लिप्त जिला प्रशासन पर। परिणाम है कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी जमकर हो रही है लेकिन उपभोक्ताओं तक गैस पहुंच नहीं पा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट