By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

हाथियों का तांडव!

Swatva
Last updated: June 20, 2026 5:56 pm
By Swatva 206 Views
Share
4 Min Read
SHARE

– स्कूल का दरवाजा तोड़ चट कर गया बच्चों का राशन, सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही वन विभाग अलर्ट

नवादा : जिले के रजौली वन क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों के आतंक और भारी तबाही का एकबार फिर बेहद खौफनाक व डरावना मामला सामने आया है। झारखंड सीमा से सटे प्रखंड क्षेत्र के धामुचक गांव में तीन जंगली हाथियों के शक्तिशाली झुंड ने धावा बोलकर पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।

Contents
– स्कूल का दरवाजा तोड़ चट कर गया बच्चों का राशन, सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही वन विभाग अलर्टस्कूल में मची भारी तबाहीबोरा फाड़कर चट कर गया चावलसीमा पर आतंक का पुराना इतिहासप्रशासन अलर्ट मोड पर
- Advertisement -

हाथियों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर को अपना निशाना बनाते हुए न सिर्फ सरकारी संपत्ति को मटियामेट किया, बल्कि बच्चों के निवाले यानी मिड-डे मील के राशन पर भी डाका डाल दिय। घटना के बाद सीमावर्ती गांवों के लोगों की रातों की नींद पूरी तरह उड़ चुकी है।

स्कूल में मची भारी तबाही

स्कूल प्रशासन और चश्मदीद ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, रात के सन्नाटे में जंगली रास्तों से होते हुए गजराज का यह दल स्कूल परिसर में दाखिल हुआ । हाथियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए स्कूल की बाउंड्री वॉल और कमरों के मजबूत किवाड़ों को झटके में तोड़कर पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। इसके बाद मुख्य परिसर के आगे लगी लोहे की भारी ग्रिल पर भी ऐसा हमला किया कि ताला लगाने वाला हिस्सा टेढ़ा होकर बाहर आ गया।

बोरा फाड़कर चट कर गया चावल

स्कूल के भीतर मची इस तबाही के दौरान हाथियों ने भंडार कक्ष (स्टोर रूम) का दरवाजा तोड़ दिया। वहां रखी चावल की कई बोरियों को अपनी सूंड से बेरहमी से फाड़ डाला। प्रधानाचार्य पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि हाथी करीब तीन से चार बोरा चावल पूरी तरह चट कर गया ,जबकि बाकी बचे सैकड़ों किलो अनाज को पूरे परिसर में इधर-उधर बिखेर कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। सुबह जब स्कूल स्टाफ पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। गनीमत रही कि रात का वक्त था, अन्यथा कोई बड़ी मानवीय क्षति हो सकती थी। स्कूल प्रबंधन अब नुकसान के मुआवजे के लिए वन विभाग को आवेदन दे रहा है।

- Advertisement -

सीमा पर आतंक का पुराना इतिहास

झारखंड के घने जंगलों से सटे होने के कारण रजौली का पूरा इलाका हाथियों का एक पारंपरिक कॉरिडोर माना जाता है। इसके पूर्व भी मक्के और धान के सीजन में हाथियों के झुंड ने सिलीडीह, दुधीमाटी, बगरदेवा और चितरकोली जैसे सुदूरवर्ती गांवों में कई गरीब किसानों के आशियाने उजाड़े हैं। पूर्व की घटनाओं में हाथियों के हिंसक हमले के कारण कई मवेशियों की जान जा चुकी है और स्थानीय ग्रामीण सनोज भुइंया को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

वर्तमान स्थिति की बात करें तो तीन हाथियों के मूवमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बगरदेवा और चितरकोली के जंगली रास्तों से आगे बढ़ते देखा गया है। फिलहाल यह झुंड सिलीडीह और दुधीमाटी के घने वन क्षेत्र में जमा हुआ है।

- Advertisement -

घटना की गंभीरता को देखते हुए रजौली के रेंजर नारायण लाल सेवक ने पूरे सुरक्षा तंत्र को हाई अलर्ट पर डाल दिया है। वन विभाग की स्पेशल क्विक रिस्पांस टीम प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त कर रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे कौतूहलवश या रील-वीडियो बनाने के चक्कर में हाथियों के पास जाने की गलती बिल्कुल न करें और रात में अकेले बाहर न निकलें। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को आबादी से दूर घने जंगलों में खदेड़ने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शादी, भांजी, मामा, हत्या, मुजफ्फरपुर
अंदर चल रही थीं शादी की रस्में, बाहर दुल्हन के मामा की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
झारखंड से लाई जा रही विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
बिहारी समाज
पंचायत चुनाव, बिहार, सितंबर-अक्टूबर, नौ चरण, EVM, वोटिंग
बिहार में सितंबर-अक्टूबर में नौ चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, इस बार EVM से होगी वोटिंग
देश-विदेश चुनाव बिहारी समाज
भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, 30 जून तक सुबह 6:30 बजे से चलेंगी कक्षाएं
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शादी, भांजी, मामा, हत्या, मुजफ्फरपुर
अंदर चल रही थीं शादी की रस्में, बाहर दुल्हन के मामा की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
झारखंड से लाई जा रही विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
बिहारी समाज
पंचायत चुनाव, बिहार, सितंबर-अक्टूबर, नौ चरण, EVM, वोटिंग
बिहार में सितंबर-अक्टूबर में नौ चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, इस बार EVM से होगी वोटिंग
देश-विदेश चुनाव बिहारी समाज
भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, 30 जून तक सुबह 6:30 बजे से चलेंगी कक्षाएं
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शादी, भांजी, मामा, हत्या, मुजफ्फरपुर
अपराध

अंदर चल रही थीं शादी की रस्में, बाहर दुल्हन के मामा की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

झारखंड से लाई जा रही विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

नवादा : मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ…

By Swatva
पंचायत चुनाव, बिहार, सितंबर-अक्टूबर, नौ चरण, EVM, वोटिंग
देश-विदेश

बिहार में सितंबर-अक्टूबर में नौ चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, इस बार EVM से होगी वोटिंग

बिहार में इस वर्ष 2026 का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सितंबर के अंतिम…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, 30 जून तक सुबह 6:30 बजे से चलेंगी कक्षाएं

नवादा : जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?