-वायरल वीडियो रजौली पुलिस का खोल रहा है पोल
नवादा : सम्पूर्ण बिहार में 15 जून से नदियों से बालू उठाव पर रोक लगा दिया गया है। ऐसे में बालू की चोरी पुलिस की अतिरिक्त कमाई का न केवल जरिया बन गया है बल्कि चालू भी हो गया है। जी हां! ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कह रहा है जिसे झूठलाया नहीं जा सकता। वैसे वायरल वीडियो की पुष्टि मैं नहीं करता।
वायरल वीडियो रजौली थाना का बताया जा रहा है। वैसे वीडियो रजौली एसडीपीओ से लेकर मगध आईजी को उपलब्ध कराये जाने का दावा किया जा रहा है, बावजूद कार्रवाई तो दूर जांच तक आरंभ नहीं करायी जा रही है। अब जब मामला जनता की अदालत में है तब जाहिर है वह सबकुछ जानती है। जांच कार्रवाई हो या न हो चौकीदार का काम है सोते को जगाना और घर वाले घोड़ा बेचकर सोया रहे और चोरी हो जाए तो चौकीदार क्या दोष? उसी तरह भैया जी का काम प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को उसके काले कारनामे का आईना दिखाना है।
जांच और कार्रवाई करना तो अधिकारियों का काम है। लेकिन लाभ- शुभ के चक्कर में मामले को अधिकारियों द्वारा दबा दिया जाय तो भैया जी का क्या दोष? लेकिन पाठकों का विश्वास भैया जी पर है। कारण बगैर प्रमाण वे किसी पर आरोप नहीं लगाते इस बात को जिले का हर अधिकारी मानता है। अब गेंद आई जी के पल्ले है। जांच और कार्रवाई का इंतजार हर किसी को रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट