नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के सर्वाधिक घनी आवादी वाले लौंद बाजार में अतिक्रमण से आम राहगीरों लोगों को आवागवन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय बुद्धिजीवी समाजसेवियों ने लौंद बाजार सड़क पर फुटपाथियों के चंगुल से निजात दिलाने की मांग की है। इस बावत सीओ भोला जी को आवेदन देकर आवश्यक कार्यवाई की मांग की हैं। सीओ भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि लौंद बाजार एवं हेमजा देवपाल देवी स्थान बिहार सरकार की भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है।
लौंद पंचायत के राजस्व कर्मचारी आशीष लाल से जाँच प्रतिवेदन की मांग कि गई है। ग्रामीण व बाजार वासी स्मृति देव नरायण प्रसाद, सुनील कुमार, सर्जुन साव, गुड्डू कुमार, योगेंद्र प्रसाद कुशवाहा उमा साव, संगीता कुमारी गुप्ता, कारू यादव, मसूदन यादव, दिलीप रविदास, लक्ष्मण साव, बिपुल कुमार कुशवाहा, प्रेमलाल व. धीरज विश्वकर्मा समेत दर्जनों लोगों ने सीओ व अनुमंडल पदाधिकारी रजौली स्वतंत्र कुमार सुमन को आवेदन देकर जल्द लौंद बाजार में अतिक्रमण वाद चलाकर आम राहगीरों को जाम कि समस्या एवं सडक पर बढ़ती फुटपात अवैध कब्जा से मुक्ति दिलाने की मांग की हैं।
भईया जी की रिपोर्ट