नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बांधी पंचायत स्थित केवाल गाँव की मुसहरी टोला में परिवारिक लड़ाई झगड़ा से तंग आकर यमुना मांझी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। वैसे सिरदला पुलिस ने घटना की पुष्टि नही की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवारीक कलह और ग्रुप ऋण को लेकर आये दिन पति पत्नी में झगड़ा हो रहा था जिसके कारण महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजनों में शोक ब्याप्त है। ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट