By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए

Swatva
Last updated: May 11, 2026 5:00 pm
By Swatva 248 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : खुद्दारी क्या होती है? यह कोई मोहम्मद नाफीस से सीखे। पन्द्रह दिनों तक मुँह में अनाज तक नहीं डाला, लेकिन किसी से यह नहीं कहा कि वह भूखा है। तबीयत ज्यादा खराब होने पर समाजसेवियों ने जब डॉक्टर से उसे दिखाया तब मालूम हुआ कि उसके पेट में अनाज का एक भी दाना नहीं है। 35 वर्षीय नाफीस नवादा जिलान्तर्गत नरहट का रहनेवाला है। वह अपनी माँ और एक बहन के साथ नरहट में रहता है। एक पखवारे से अधिक समय से उसकी माँ इलाज के लिए कोलकाता गयी हुई हैं।

- Advertisement -

नरहट में वह अपनी बहन के साथ रह रहा है। गाँव के लोग बताते हैं कि नाफीस की बहन मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है। यही वजह है कि उसने अपने भाई पर कोई ध्यान नहीं दिया। नाफीस ने भी अपनी बहन से खाना नहीं मांगा और इतने दिनों से भूखा रहा। तबीयत जब ज्यादा खराब हुई तो किसी ने समाजसेवी एवं जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव मंजूर आलम को दी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उसका इलाज करवाने की कोशिश की तो मालूम हुआ कि उसके पेट में पिछले कई दिनों से अनाज का दाना नहीं रहने से स्थिति काफी खराब हो चुकी है और उसका इलाज स्थानीय स्तर पर सम्भव नहीं है। तब नाफीस को पटना ले जाया गया लेकिन वहाँ भी चिकित्सकों ने उसे भर्ती लेने से इनकार कर दिया।

मंजूर आलम, जिला पार्षद एवं जदयू के नवादा जिलाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी एवं समाजसेवी मोहम्मद हजरत और मोहम्मद फुरकान सहित नरहट के अन्य लोग विधान पार्षद सह जदयू के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के सहयोग से पटना के पीएमसीएच में भर्ती करवाने में सफल हुए। वहाँ उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। रूम नम्बर 120 और बेड नम्बर चार आवंटित कर इलाज शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, भूखे रहने की वजह से उसके दिमाग में कुछ खराबी आ गयी है जिसे ऑपरेशन कर दूर किया जायेगा। अब लोग उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: nawada khabar, nawada live, Nawada news, नरहट, नवादा, मोहम्मद नाफीस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
बिहारी समाज अपराध
पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
बिहारी समाज अपराध
पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बुधवार को…

By Swatva
बिहारी समाज

पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली

- क्राइसिस मैनेजमेंट गुरु अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए :…

By Swatva
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
अपराध

गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार

बिहार में कई वर्षों से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन जिस पुलिस पर…

By Amit Dubey
औरंगाबाद, RJD, सांसद, गाड़ी, हमला, PA, ड्राइवर, पिटाई
अपराध

औरंगाबाद में RJD सांसद की गाड़ी पर हमला, PA व ड्राइवर को पीटा

औरंगाबाद में बीती देर शाम राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?