By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

Swatva
Last updated: May 13, 2026 4:40 pm
By Swatva 44 Views
Share
2 Min Read
SHARE

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जाने-माने व्यवसायी और ‘दिनारा फिलिंग स्टेशन’ के मालिक प्रमोद सिंह का शव तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। घटना के बाद से पूरे व्यापारिक जगत और स्थानीय इलाके में दहशत के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पतला सासाराम भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

- Advertisement -

परिजनों के अनुसार, प्रमोद सिंह बुधवार की सुबह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर बाहर निकले थे। जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला, तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच ग्रामीणों ने दिनारा हाई स्कूल के समीप स्थित तालाब किनारे पुराने छात्रावास के बरामदे में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुँचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में शरीर पर किसी गहरे जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं, लेकिन जिस स्थान और हालत में शव मिला है, उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस इलाके में लगे कैमरों को खंगाल रही है ताकि यह पता चले कि प्रमोद सिंह वहाँ तक अकेले पहुँचे थे या कोई उनके साथ था। मौत का असली कारण रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। पुलिस परिजनों से पुराने विवादों या व्यावसायिक रंजिश के बारे में भी पूछताछ कर रही है। प्रमोद सिंह की संदिग्ध मौत की खबर से स्थानीय व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर शोक जताने पहुँचे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

TAGGED: crime bihar, crime khabar, Crime news, रोहतास
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
औरंगाबाद, RJD, सांसद, गाड़ी, हमला, PA, ड्राइवर, पिटाई
औरंगाबाद में RJD सांसद की गाड़ी पर हमला, PA व ड्राइवर को पीटा
अपराध बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
औरंगाबाद, RJD, सांसद, गाड़ी, हमला, PA, ड्राइवर, पिटाई
औरंगाबाद में RJD सांसद की गाड़ी पर हमला, PA व ड्राइवर को पीटा
अपराध बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली

- क्राइसिस मैनेजमेंट गुरु अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए :…

By Swatva
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
अपराध

गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार

बिहार में कई वर्षों से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन जिस पुलिस पर…

By Amit Dubey
औरंगाबाद, RJD, सांसद, गाड़ी, हमला, PA, ड्राइवर, पिटाई
अपराध

औरंगाबाद में RJD सांसद की गाड़ी पर हमला, PA व ड्राइवर को पीटा

औरंगाबाद में बीती देर शाम राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर…

By Amit Dubey

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई, 03 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण

नवादा : जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?